UP: जिस पत्नी ने कर्ज लेकर जमानत कराई, पति ने उसे ही मार डाला; छह महीने पहले ही जेल से बाहर आया था 'कातिल' शिव
आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे जिस पति के लिए पत्नी ने कर्ज लेकर कानूनी लड़ाई लड़ी, जमानत कराई। पति ने उसे ही मार डाला। घटना यूपी के कौशाम्बी जिले के महेवाघाट इलाके के घोघपुर गांव की है। महिला का शव मंगलवार की सुबह चारपाई पर मिला। गमछे से गला कसा हुआ था। कर्ज चुकाने के लिए आए दिन होने वाला विवाद वारदात की वजह बताई जा रही है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि पति शिव भोला निषाद और पत्नी माया देवी (45) के बीच किसी बात पर सोमवार को भी कहासुनी हुई थी। बेटी पूजा ने सुबह मां को चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा देखा। उसने बताया कि मां के गले में गमछा बंधा था। मुंह और नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 10:25 IST
UP: जिस पत्नी ने कर्ज लेकर जमानत कराई, पति ने उसे ही मार डाला; छह महीने पहले ही जेल से बाहर आया था 'कातिल' शिव #CityStates #Prayagraj #UttarPradesh #Kaushambi #KaushambiMurder #SubahSamachar
