Karnal: घरेलू विवाद में पति ने किया सुसाइड, पत्नी के सामने नहर में लगाई छलांग; सुबह एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

करनाल शहर की पश्चिमी यमुना नहर पर बीती रात एक युवक ने पत्नी के सामने पुल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना काछवा पुल की है, जहां घरेलू विवाद के बाद 30 वर्षीय अमित कुमार ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। अंधेरा अधिक होने के कारण रात में सर्च अभियान सफल नहीं हो सका। सुबह राज्य आपदा राहत बल की टीम ने मोटर बोट की मदद से शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार युवक फिलहाल कुंजपुरा की बसंती कॉलोनी में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। शनिवार रात अमित घर से निकल गया और बाद में पत्नी को पश्चिमी यमुना नहर के पास बुलाया। अमित ने काछवा पुल पर बाइक खड़ी की और पत्नी से कुछ देर बातचीत की। इसी दौरान उसने अचानक पुल की रेलिंग पार कर नहर में छलांग लगा दी। पत्नी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ से फिसल गया और तेज बहाव में बहता चला गया। आंखों के सामने पति को डूबता देख पत्नी बेसुध होकर चीखने लगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 12:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal: घरेलू विवाद में पति ने किया सुसाइड, पत्नी के सामने नहर में लगाई छलांग; सुबह एसडीआरएफ ने बरामद किया शव #CityStates #Karnal #Haryana #HusbandJumpsIntoCanal #SubahSamachar