जालिम निकला फरहान: खाना भी न खाने दिया, बेरहमी से कुचला सिर; निकाह के तीन माह बाद दी पत्नी को खौफनाक मौत

वैवाहिक वेबसाइट से रिश्ता होने के बाद दूसरा निकाह कर पति के साथ नगला पैमा (ताजगंज) में रह रही 35 वर्षीय उज्जमा की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ससुर के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने दुर्गंध आने पर बेटे फरहान की हत्या का शक जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ घर का ताला तोड़ा तो बहू का शव मिला। पति घर में नहीं मिला। कमरे में खून से सनी ईंट मिली। फर्श पर चारों तरफ खून ही खून बिखरा था। पुलिस का कहना है कि पति घटना के बाद से नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वह हत्या कर भाग गया है। उसका फोन भी बंद जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या की वजह पता की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 21:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जालिम निकला फरहान: खाना भी न खाने दिया, बेरहमी से कुचला सिर; निकाह के तीन माह बाद दी पत्नी को खौफनाक मौत #CityStates #Agra #Mathura #Firozabad #Mainpuri #Kasganj #Etah #Jhansi #Lucknow #UttarPradesh #SubahSamachar