Kasganj News: शराब पीने से रोकने पर पति ने की पत्नी की डंडा मारकर हत्या

रोहतक। जिले के डोभ गांव में सोमवार रात करीब 12 बजे शराब पीने से रोकने पर हुए घरेलू झगड़े में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मूल रूप से कासगंज के गांव सोबतभुड निवासी आरोपी आजाद ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी जोसना भानु के सिर में डंडा मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी करीब चार घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा। सुबह करीब 3 बजे उसने अपने पिता गुड्डू को फोन कर कहा, मेरी घरवाली नहीं रही। पिता की सूचना पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भिवानी रोड स्थित जनसेवा संस्थान के पास रहने वाले पिता गुड्डू ने बताया कि वे 13 साल पहले यूपी से रोहतक आए थे। उनके बड़े बेटे आजाद की शादी 6 साल पहले असम निवासी जोसना भानु से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे 5 वर्षीय बेटी और 3 वर्षीय बेटा हैं। आजाद डोभ गांव में धीरे नामक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहता था।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया के साथ मौके पर पहुंची और खून से लथपथ चादर बरामद की। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने मृतका का शव उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया है।..पुलिस समझाकर लाैटी, रात में कर दी हत्या गुड्डू ने बताया कि बेटा आजाद शराब पीता है। सोमवार रात को करीब 8 बजे पता चला कि वह जोसना से झगड़ा कर रहा है। पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस समझाकर लौट गई। तड़के तीन बजे कॉल आने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो जोसना लहूलुहान हालत में पड़ी थी। .पहले भी करता था मारपीटशव लेने आए जोसना के जीजा के भाई रफीकुल इस्लाम ने बताया कि वे परिवार सहित यूपी के दादरी में रहते हैं। जोसना भी वहीं रहती थी। तीन माह पहले भी आरोपी ने पत्नी से मारपीट की थी। वह बच्चाें को लेकर उनके पास आई थी। तब आजाद के पिता गुड्डू माफी मांगकर उसे वापस ले आए थे। वर्जनपति व पत्नी के बीच झगड़े के चलते हत्या की वारदात अंजाम दी गई है। गिरफ्तार कर आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेंगे। तब हत्या की असली वजह सामने आ सकेगी।- इंस्पेक्टर महेश कुमार, प्रभारी थाना बहुअकबरपुर

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 23:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kasganj News: शराब पीने से रोकने पर पति ने की पत्नी की डंडा मारकर हत्या #HusbandBeatsWifeToDeathWithAStickForStoppingHimFromDrinkingAlcohol #SubahSamachar