Korba : पति ने पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया था हमला, इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम, आरोपी को हुई जेल

कोरबा कुछ दिनों पहले कोतवाली थाना अंतर्गत सीतामणी वैष्णो दरबार बस्ती में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था जहां एक पति ने अपनी पत्नी, माँ और बहन पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गम्भीर रूप से घायल किया था।इस घटना में तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पत्नी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी उसे बाहर रेफर किया गया था ईलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। आरोपी पति रामेश्वर साहू ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी सुकृता साहू पर कमरे के अंदर चापड़ से हमला कर दिया। पत्नी को कमरे में बंद कर आरोपी बेरहमी से मारपीट कर रहा था। जब उसकी चीख-पुकार सुनकर माँ सांवन साहू और बहन निर्मला साहू उसे बचाने पहुंचीं, तो आरोपी ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई थी और आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल भेजा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था। पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति एक साल पहले भी जेल जा चुका था। पुलिस ने पूछताछ की थी जिसमे चरित्र शंका और वही पैसे की मांग को लेकर विवाद की बात सामने आई थी। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद बस्ती में शोक का माहौल है। गुरुवार को निजी अस्पताल में मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Crime Korba



Korba : पति ने पत्नी, मां और बहन पर चापड़ से किया था हमला, इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम, आरोपी को हुई जेल #CityStates #Crime #Korba #SubahSamachar