Una News: महिला प्रताड़ना मामले में आरोपी पति और जेठ एक दिन की रिमांड पर
बडूही (ऊना)।ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां के गांव कुंग्राला (बागड़ू) में महिला से मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। महिला की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद गिरफ्तार किए गए पति और जेठ को शनिवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस रिमांड के दौरान दोनों से गहन पूछताछ करेगी और मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का प्रयास करेगी।जानकारी के अनुसार पीड़िता बीना देवी ने अपने पति कुशल कुमार और जेठ कृष्ण कुमार पर लंबे समय से मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। साथ ही मारपीट में कथित रूप से इस्तेमाल किए गए डंडे, चप्पल और अन्य सामान को भी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय से एक दिन की पुलिस रिमांड मिली है। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 19:24 IST
Una News: महिला प्रताड़ना मामले में आरोपी पति और जेठ एक दिन की रिमांड पर #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
