Rudrapur: मां की डांट से आहत युवती ने लगाई फांसी, अस्पताल से शव ले जाने पर पुलिस से नोकझोंक

रुद्रपुर मेंहोली के दिन महेशपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती फंदे पर लटकी मिली। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम के ले जाने लगे। इस बीच उनकी अस्पताल के पीआरडी जवान से तीखी नोकझोंक हो गई। थोड़ी देर बाद परिवार शव लेकर चला गया। सूचना पर पुलिस मृतका के घर पहुंची और शव को उठाकर मोर्चरी ले आई। बुधवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र महेशपुर में 18 वर्षीय युवती का शव घर में फंदा पर लटका मिला। परिजन कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। लोगों की मदद से युवती को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात पीआरडी के जवानों ने शव अस्थायी मोर्चरी में रखवा दिया लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोग शव घर ले जाने लगे। पीआरडी जवानों ने रोका तो परिजनों की उनसे नोकझोंक हो गई और परिवार के लोग शव घर लेकर चले गए। बाद में दरोगा चंदन बिष्ट, कांस्टेबल कृष्ण गांव में पहुंचे और परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लेकर मोर्चरी लाए। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस के अनुसार युवती को मां ने किसी बात पर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने जान दे दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 14:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudrapur: मां की डांट से आहत युवती ने लगाई फांसी, अस्पताल से शव ले जाने पर पुलिस से नोकझोंक #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #RudrapurSuicideCase #MaheshpurRudrapurIncident #PoliceInvestigation #SubahSamachar