Jammu News: तेज धूप निकलने के साथ बढ़ी उमस, 11 से पहले फिर बदलेगा मौसम
जम्मू। शहर में वीरवार को हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम खुल गया। तेज धूप निकली और दोपहर में गर्म हवाएं चलीं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू में अधिकतम तापमान 37.2 व न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन धूप निकलने से उमस भरी गर्मी महसूस की गई। नौ से 11 जून तक मौसम साफ बना रहेगा। बीच में दो दिन हल्की बारिश भी हो सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 02:06 IST
Jammu News: तेज धूप निकलने के साथ बढ़ी उमस, 11 से पहले फिर बदलेगा मौसम #Humidity #Weather #Sunlight #SubahSamachar
