Meerut News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, राहत के लिए अच्छी बारिश का इंतजार

दो दिन में पांच डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, रात का पारा भी अधिक हुआसंवाद न्यूज एजेंसीमोदीपुरम। हल्की बारिश के बाद भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद तेज धूप और अधिक नमी के कारण चिपचिपी गर्मी का असर बना रहा। तापमान में वृद्धि की गई और तापमान बढ़कर 35 पार पहुंच गया।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है, लेकिन अभी तक अच्छी बारिश देखने को नहीं मिली है। मंगलवार देर रात और बुधवार को दिनभर बारिश हुई, लेकिन यह अभी नाकाफी है। इससे उमस और अधिक बढ़ गई। शुक्रवार को भी कभी धूप तो कभी आसमान पर बादल छाए रहे। दो दिन में दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री से अधिक बढ़ गया और रात के तापमान में भी वृद्धि जारी है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन व्यापक और अच्छी बारिश होने के बाद ही लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल पाएगी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में नमी का संतुलन बनने से मौसम सुहावना होगा। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 96 दर्ज किया गया। गंगानगर में 70, जयभीम नगर में 55, एमआईईटी कॉलेज क्षेत्र में 188, पल्लवपुरम में 69 दर्ज किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 21:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, राहत के लिए अच्छी बारिश का इंतजार #HumidityRisesAfterRain;WaitingForGoodRainfallForRelief. #SubahSamachar