Kotdwar News: मानवाधिकार आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मांगी आख्या
राजकीय जूनियर हाईस्कूल स्यालिंगा को बंद नहीं होने देने की समिति ने लगाई गुहारकोटद्वार। स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति की ओर से मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर विकासखंड दुगड्डा के राजकीय जूनियर हाईस्कूल स्यालिंगा को यथावत संचालित रखने की मांग की। मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, स्कूल शिक्षा निदेशालय से इस संबंध में आख्या देने को कहा है।समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल स्यालिंगा के अभिभावकों ने समिति को अवगत कराया था कि छात्र संख्या मानक के अनुरूप कम होने की बात कहते हुए शासन द्वारा विद्यालय को बंद कराया जा रहा है। राजेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र में रह रहे परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सामने आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया गया। पत्र में बताया कि बच्चों के विद्यालय पहुंचने का रास्ता पथरीला है और जंगल क्षेत्र से होकर गुजरता है। इसके बावजूद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अभिभावक अपने बच्चों को इस विद्यालय में पढ़ने के लिए भेजते हैं। समिति के पत्र को गंभीरता से लेते हुए मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, स्कूल शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड को पत्र भेजकर सात अक्तूबर तक इस संबंध में आख्या प्रस्तुत करने को कहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 13:45 IST
Kotdwar News: मानवाधिकार आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मांगी आख्या #HumanRightsCommissionSoughtAReportFromTheDirectorOfElementaryEducation #SubahSamachar
