बैलगाड़ी दौड़ में उमड़ा जनसैलाब, विजेताओं को मिली बुलेट-बाइक

देवास जिले के सतवास तालाब मैदान में ग्रामीण खेलों की भव्यता देखने को मिली। यहां राष्ट्रीय स्तर की बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। करीब 15 हजार से अधिक लोग इस आयोजन के साक्षी बने। बैतूल, बाबई, छिंदवाड़ा, हरदा, खंडवा, इंदौर और महाराष्ट्र से आईं 100 से ज्यादा बैलगाड़ियां मैदान में उतरीं। प्रतियोगिता बुधवार सुबह 10 बजे शुरू होकर शुक्रवार सुबह 10 बजे तक चली। विजेताओं को बुलेट, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक स्कूटी जैसे आकर्षक इनाम दिए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 12:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बैलगाड़ी दौड़ में उमड़ा जनसैलाब, विजेताओं को मिली बुलेट-बाइक #ShortVideos #MadhyaPradesh #SubahSamachar