एचटेट : पहले दिन 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 793 गैरहाजिर रहे

संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के पहले दिन शनिवार को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 3,961 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,168 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। कुल 793 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जिससे जिले में लगभग 80 फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने भी परीक्षा के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होने की पुष्टि की।परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुई थी, जबकि अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 12:50 बजे से आरंभ हो गया था। निर्धारित समय दोपहर दो बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। सभी केंद्रों पर बायोमीट्रिक सत्यापन, पहचान पत्रों की जांच और बहुस्तरीय सुरक्षा प्रक्रिया के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए थे।सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालनपरीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया। जूते पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों की अलग से जांच की गई। विवाहित महिलाओं को केवल मंगलसूत्र, सिंदूर और बिंदी पहनने की अनुमति दी गई थी। चूड़ी, कंगन, अंगूठी, झुमके और अन्य आभूषण बाहर ही उतरवाए गए। पुरुष अभ्यर्थियों को भी बेल्ट, अंगूठी और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं केंद्र के बाहर रखनी पड़ीं।यातायात दबाव और विशेष बसों का उपयोगसायंकालीन सत्र की परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के एक साथ बाहर निकलने से शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे रुक-रुककर जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षा देकर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और तैयारी के अनुरूप बताया। एचटेट को देखते हुए हरियाणा रोडवेज ने चार विशेष बसों की व्यवस्था की थी और बस अड्डे पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किया था, लेकिन अधिकांश अभ्यर्थी निजी वाहनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे, जिसके चलते आरक्षित बसों का उपयोग नहीं हो सका।आगामी परीक्षाएं और केंद्र व्यवस्थारविवार को एचटेट के लेवल-2 (टीजीटी) और लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए जिले में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 9,807 अभ्यर्थी इन आगामी परीक्षाओं में शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि रविवार को होने वाली लेवल-2 और लेवल-1 की परीक्षाएं भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। फोटो: सोनीपत में जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्रवेश पत्र दिखाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करती फोटो: सोनीपत में जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्रवेश पत्र दिखाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करती फोटो: सोनीपत में जीवीएम कन्या महाविद्यालय में प्रवेश पत्र दिखाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करती

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 20:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एचटेट : पहले दिन 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 793 गैरहाजिर रहे #HTET:80%OfCandidatesTookTheExamOnTheFirstDay;793WereAbsent. #SubahSamachar