Gurugram News: एचएसवीपी ने सेक्टर-10 ऑटो मार्केट में 15 एकड़ जमीन कराई खाली

खाली करने के लिए पहले करवाई गई थी मुनादी, करीब 100 करोड़ है जमीन की कीमतअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बुधवार को सेक्टर-10 स्थित ऑटो मार्केट क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 15 एकड़ सरकारी जमीन खाली कराई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, खाली कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है। सेक्टर की भूमि मेट्रो परियोजना के लिए आरक्षित की जानी हैएचएसवीपी के शहरी संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी के निर्देश पर एनफोर्समेंट टीम ने शिवाजी नगर थाना और पटौदी रोड पुलिस चौकी के भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उपमंडल अभियंता अजमेर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर दो दिन पहले मुनादी कर कब्जाधारकों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। कार्रवाई के दौरान सेक्टर-10 ऑटो मार्केट क्षेत्र में बनी करीब 100 झुग्गी-झोपड़ियों को तीन जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में बाधा डालने या दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जेई ललित हंस ने बताया कि करीब 25 एकड़ भूमि मेट्रो परियोजना के लिए आरक्षित की जानी है, जहां निर्माण सामग्री रखी जाएगी। एनफोर्समेंट टीम के संजीव यादव ने कहा कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर आनंद प्रकाश जेई, गुरदीप पटवारी, दयानंद प्रधान, सतपाल हंस, वीरेंद्र, बलविंदर, धर्मेंद्र शर्मा और सर्वे टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 14:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: एचएसवीपी ने सेक्टर-10 ऑटो मार्केट में 15 एकड़ जमीन कराई खाली #HSVPVacates15AcresOfLandInSector-10AutoMarket #SubahSamachar