Panipat News: एचएसपीसीबी के चेयरमैन ने की वाईएपी के कामों की समीक्षा

पानीपत। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के चेयरमैन विनय प्रताप सिंह पानीपत में पहुंचे। उन्होंने यमुना एक्शन प्लान (वाईएपी) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित प्रदूषण नियंत्रण परियोजनाओं और सीवरेज व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पर्यावरण और जल प्रदूषण रोकने के निर्देश दिए। चेयरमैन ने पीएचईडी और एचएसवीपी विभाग द्वारा स्थापित और अपग्रेड किए जा रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सेक्टर-29 स्थित कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीवर लाइन बिछाने, डिस्चार्ज प्वाइंट को सीवर नेटवर्क से जोड़ने और औद्योगिक अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी कार्यों का भी जायजा लिया। चेयरमैन ने नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के साथ ड्रेन नंबर 1, 2 और 6 का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एसटीपी और सीईटीपी परियोजनाओं का समय पर पूरा होना और उनका प्रभावी संचालन बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सीवेज का 100 प्रतिशत संग्रहण और उपचार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को दो दिनों के भीतर उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाने को कहा। औद्योगिक इकाइयों की नियमित जांच के निर्देश : चेयरमैन ने बोर्ड अधिकारियों को औद्योगिक इकाइयों की नियमित जांच करने और एफ्लुएंट डिस्चार्ज मानकों का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 21, 2026, 06:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: एचएसपीसीबी के चेयरमैन ने की वाईएपी के कामों की समीक्षा #HSPCBChairmanReviewsYAPWorks #SubahSamachar