Himachal News: हिमाचल में 6 माह के लिए एस्मा लागू, एचआरटीसी कर्मियों के हड़ताल के एलान के बाद सरकार का फैसला
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम कर्मचारी यूनियन और प्रदेश सरकार के बीच मंगलवार को हुई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। वार्ता बेनतीजा रहने के बाद यूनियन ने 24 जून की रात 12 बजे से प्रदेशभर में बसों की हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों के लंबित भत्तों का करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है। इस मांग को लेकर पहले ही सरकार को 24 जून तक का समय दिया गया था। मांगें पूरी नहीं होने पर अब यूनियन ने हड़ताल का निर्णय लिया है। एचआरटीसी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन यह किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। साथ ही उन्होंने अपना तबादला किए जाने पर भी नाराजगी जताई। यूनियन के अनुसार यदि सरकार ने जल्द कोई समाधान नहीं निकाला तो 24 जून की रात 12 बजे से प्रदेशभर में एचआरटीसी बसों का संचालन प्रभावित होगा। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 12:33 IST
Himachal News: हिमाचल में 6 माह के लिए एस्मा लागू, एचआरटीसी कर्मियों के हड़ताल के एलान के बाद सरकार का फैसला #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HrtcStrike #HimachalBusStrike #HrtcEmployeesUnion #HimachalRoadTransportCorporation #ShimlaNews #HrtcProtest #BusServicesHimachal #SubahSamachar
