Mandi News: एचआरटीसी कर्मियों ने उठाई लंबित देयों के भुगतान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसीमंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक-परिचालक यूनियन की ओर से मंडी बस अड्डा परिसर में गेट मीटिंग कर रोष जताया। चालक यूनियन के प्रदेश सचिव कृष्ण सकलानी और परिचालक यूनियन मंडी के प्रधान रूप लाल ने चालकों-परिचालकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निगम के चालक-परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों को विभिन्न वित्तीय लाभ समय पर नहीं मिल रहे हैं, जिससे उनमें रोष बढ़ रहा है। कर्मचारियों को डीए एरियर, ओवरटाइम सहित अन्य देयों का भुगतान समय पर किया जाना चाहिए। इसके अलावा चालक-परिचालकों के रात्रि ठहराव, बोर्डिंग और कार्य परिस्थितियों से जुड़े मामलों का भी समाधान करने की मांग उठाई गई। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय मामलों का निपटारा अभी तक नहीं हो पाया है। कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों से जुड़े मामलों को लेकर निगम प्रबंधन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा की गई है। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 17:18 IST
Mandi News: एचआरटीसी कर्मियों ने उठाई लंबित देयों के भुगतान की मांग #HRTCEmployeesDemandPaymentOfOutstandingDues. #SubahSamachar
