हिमाचल: प्रदेश में बिना परमिट दौड़ेंगी एचआरटीसी इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र ने अधिसूचना जारी कर दी छूट

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) इलेक्ट्रिक बसों को बिना परमिट सड़कों पर उतारने की तैयारी में जुट गया है। इन बसों के संचालन के लिए पारंपरिक परमिट प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे में प्रदेश में ई-बसें बिना परमिट के विभिन्न रूटों पर दौड़ती नजर आएंगी। केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के तहत बैटरी से संचालित सार्वजनिक परिवहन वाहनों यानी इलेक्ट्रिक बसों को स्टेज कैरिज परमिट की अनिवार्यता से छूट दी थी। इसी प्रावधान में अब प्रदेश में भी ई-बसों के संचालन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में निगम ई-बसों को किसी भी रूट पर बिना परमिट के भेज सकेगा जबकि सामान्य बसों को किसी रूट पर चलाने के लिए परिवहन विभाग से परमिट लेना पड़ता है। ई-बसों के लिए परमिट की अनिवार्यता न होने से निगम अपनी सुविधा के अनुसार इन बसों को चलाने की योजना तैयार करने में जुट गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 22:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: प्रदेश में बिना परमिट दौड़ेंगी एचआरटीसी इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र ने अधिसूचना जारी कर दी छूट #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Una #HrtcElectricBuses #SubahSamachar