Mandi News: चलती एचआरटीसी बस में फोन सुनने पर चालक को कारण बताओ नोटिस

सुंदरनगर (मंडी)। चलती एचआरटीसी बस में मोबाइल फोन सुनने के मामले में सुंदरनगर डिपो के एक चालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डिपो प्रबंधन ने चालक से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।जानकारी के अनुसार, कुल्लू में एचआरटीसी के एक चालक के इसी तरह के मामले में निलंबन होने के बाद सुंदरनगर डिपो में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले कटड़ा-सुंदरनगर रूट पर चलने वाली बस के चालक की एक तस्वीर सुंदरनगर के एक अधिकारी को प्राप्त हुई, जिसमें चालक बस चलाते समय फोन सुनता हुआ दिखाई दे रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए अड्डा प्रबंधन ने चालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। उधर, अड्डा प्रभारी कश्मीर लाल ने बताया कि चालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 23:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: चलती एचआरटीसी बस में फोन सुनने पर चालक को कारण बताओ नोटिस #MandiNews #MandiTodayNews #MandiUpdate #News #Breaking #SubahSamachar