जिले में 4500 बच्चियों को लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन : सीएमओ
ऊना। स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग द्वारा जिला ऊना में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुंह के कैंसर) से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 29 मार्च, 5 अप्रैल व 12 अप्रैल रविवार के दिन जिला के 27 डेडिकेटेड स्वास्थ्य संस्थानों में एचपीवी टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 4500 बच्चियों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी जो कि पूर्णतः निशुल्क है। इसमें अब तक वैक्सीनेशन के लिए एक हजार बच्चियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण के लिए मौके पर भी बच्चियों का वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 00:00 IST
जिले में 4500 बच्चियों को लगाई जाएगी एचपीवी वैक्सीन : सीएमओ #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
