HPU Shimla: एचपीयू ने दी राहत, डिग्री पूरी करने और अंक सुधार का विशेष अवसर, 16 तक भरेंगे फार्म

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2018-19 से आगे के अभ्यर्थियों के लिए डिग्री पूर्ण करने तथा अंक सुधार का विशेष अवसर दिया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में अनुमोदित किया गया। परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क के भरने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई है। इस विशेष अवसर के तहत बीटीए, बीटीटीएम, बीपीई, बीबीए, बीसीए तथा बी. वॉक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं लंबित सेमेस्टर पूरे कर सकेंगे या अंकों में सुधार कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रति सेमेस्टर 20 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इन पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर (द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम) की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 12:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HPU Shimla: एचपीयू ने दी राहत, डिग्री पूरी करने और अंक सुधार का विशेष अवसर, 16 तक भरेंगे फार्म #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpuSpecialChance #DegreeCompletionHpu #MarksImprovementHpu #BbaBcaForm16March #BdsSupplementaryMarch #ProfessionalCoursesHpu #20kPerSemesterFee #HpuAprilExams #SubahSamachar