HPTU: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) की तिथि की अधिसूचित की है। तकनीकी विवि का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अब नौ व दस मई को होगा।तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम ठाकुर ने कहा कि इस बार कॉमन एंट्रेंस टेस्ट नौ व दस मई को आयोजित किया जाएगा। नौ मई को सुबह के सत्र में नौ से ग्यारह बजे तक बीएससी एचएम एंड सीटी/बीएचएमसीटी और एमएससी पर्यावरण विज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी। दस मई को सुबह के सत्र में 9 से 11 बजे तक एमएससी भौतिक विज्ञान, नौ से सवा 12 बजे तक बीटेक व बी फार्मेसी की प्रवेश परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि दस मई को ही सायं के सत्र में दो से चार बजे तक एमसीए, एमबीए और एमबीए पर्यटन की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जल्द ही प्रवेश परीक्षा फार्म भरने, उपरोक्त विषयों में प्रवेश के लिए पात्रता सहित अन्य जानकारी का प्रारूप जारी किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 16:32 IST
HPTU: हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब होगी #CityStates #Hamirpur #HimachalPradesh #Shimla #Hptu #SubahSamachar
