HPTDC: पर्यटन निगम के होटलों में न 100 रुपये में कमरा मिलेगा, न खाने पर 50 फीसदी छूट, जानें पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने गैर जरूरी खर्चों में कटौती को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के प्रबंध निदेशक समेत पदाधिकारियों को दी जा रही सभी सुविधाएं समाप्त कर दी हैं। अब पर्यटन निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, निदेशक मंडल के सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्यों और प्रबंध निदेशक को एचपीटीडीसी के होटलों में न तो सस्ते कमरे और न ही भोजन पर रियायत मिलेगी। अब तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को निगम के होटलों में मात्र 100 रुपये प्रतिदिन की दर से ठहरने की सुविधा और भोजन पर 50 प्रतिशत छूट मिलती थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 08, 2026, 20:42 IST
HPTDC: पर्यटन निगम के होटलों में न 100 रुपये में कमरा मिलेगा, न खाने पर 50 फीसदी छूट, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #Hptdc #SubahSamachar
