Panipat News: एचपीजीईए ने पेन डाउन आंदोलन कर किया प्रदर्शन

थर्मल। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन (पीटीपीएस) में एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ कथित रूप से डराने-धमकाने और अभद्रता की घटना के विरोध में हरियाणा पावर जेनरेशन इंजीनियर्स एसोसिएशन (एचपीजीईए) ने मोर्चा खोल दिया है। प्रबंधन द्वारा मामले में कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से नाराज एसोसिएशन ने हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के सभी विद्युत उत्पादन केंद्रों पर पेन डाउन आंदोलन और गेट मीटिंग आयोजित करने का ऐलान कर दिया है।कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 17 जुलाई को भिवानी से संबंधित एक श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों ने पीटीपीएस के एई के कार्यालय का घेराव किया था। आरोप हैं कि इस दौरान अधिकारी को डराने-धमकाने और गलत तरीके से रोकने की कोशिश की गई। बाद में 10 से 15 सीआईएसएफ कर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अधिकारी को सुरक्षित बाहर निकाला। एसोसिएशन का दावा है कि इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध है। एचपीजीईए नेताओं ने कहा कि उन्होंने प्रबंधन के समक्ष स्पष्ट मांगें और कार्रवाई की समय सीमा रखी थी, लेकिन अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है। इससे इंजीनियरिंग कैडर का मनोबल टूट रहा है और अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। जोनल बॉडी के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक प्रबंधन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करता और कार्यस्थल पर सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल सुनिश्चित नहीं करता, तब तक यह राज्यव्यापी आंदोलन जारी रहेगा। इंजीनियर्स ने चेतावनी दी है कि वे अपनी गरिमा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 22, 2026, 06:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: एचपीजीईए ने पेन डाउन आंदोलन कर किया प्रदर्शन #HPGEAStagedAProtestByHoldingA'pen-down'Strike. #SubahSamachar