एचपीसीए : अंडर-19 वनडे पुरुष टीम के लिए कल को होंगे ट्रायल

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने सत्र 2026-27 के लिए पुरुष अंडर-19 वनडे टीम और कैंप के चयन का बिगुल फूंक दिया है। एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन चार जून को सुबह 10 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों का ट्रायल स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।एचपीसीए के महासचिव मनुज शर्मा ने बताया कि ट्रायल में केवल पात्र और पंजीकृत खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। चयन के लिए खिलाड़ी का जन्म एक सितंबर 2007 या उसके बाद होना चाहिए। खिलाड़ी का बोनाफाइड हिमाचली होना अनिवार्य है। यदि कोई खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश के बाहर जन्मा है, तो उसे एक सितंबर 2025 से पहले प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए या उसके पास एक सितंबर 2025 से पूर्व जारी हिमाचल का पासपोर्ट होना आवश्यक है।ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र या वर्तमान सत्र का स्कूल प्रमाण पत्र, मूल बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र और आधार कार्ड लाना होगा। राज्य के बाहर जन्मे खिलाड़ियों को अपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए पासपोर्ट या स्कूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि ट्रायल के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। खिलाड़ियों को अपने आने-जाने व अन्य खर्चों का वहन स्वयं करना होगा। एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिए हैं कि वे रंगीन क्रिकेट ड्रेस में पहुंचें और बैट, पैड, ग्लब्स, कैप व हेलमेट सहित अपनी पूरी क्रिकेट किट साथ लेकर आएं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 17:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एचपीसीए : अंडर-19 वनडे पुरुष टीम के लिए कल को होंगे ट्रायल #KangraNews #TodayKangraNwes #KangraHindiNews #SubahSamachar