हिमाचल: निजी स्कूलों पर शिक्षा बोर्ड का शिकंजा, परीक्षा केंद्रों में अब होगी बाहरी निगरानी

निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को लेकर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार सख्त रुख अपनाया है। बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी निजी स्कूल में अधीक्षक और उपाधीक्षक की ड्यूटी उसी स्कूल के शिक्षकों की नहीं लगाई जाएगी। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इन पदों पर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जानकारी के अनुसार बोर्ड प्रबंधन ने पूर्व में निजी स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों के बारे में मिली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि जिन परीक्षा केंद्रों पर अधीक्षक या उपाधीक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है, उसकी जानकारी तुरंत बोर्ड कार्यालय को उपलब्ध करवाई जाए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 22:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: निजी स्कूलों पर शिक्षा बोर्ड का शिकंजा, परीक्षा केंद्रों में अब होगी बाहरी निगरानी #CityStates #Shimla #Hpbose #SubahSamachar