HPBOSE: छठी कक्षा से एआई शुरू करने की तैयारी, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निजी कंपनी के साथ की चर्चा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अब प्रदेश के स्कूलों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षा शुरू करने की संभावनाएं तलाश रहा है। बोर्ड ने छठी कक्षा से ही विद्यार्थियों को एआई की प्रारंभिक जानकारी देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए कंप्यूटर और संचार क्षेत्र से जुड़ी एक निजी कंपनी के साथ प्रारंभिक स्तर पर पाठ्यक्रम को लेकर चर्चा की गई है। बोर्ड की योजना है कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल युग की जरूरतों के अनुरूप शुरुआती स्तर से ही एआई की समझ दी जाए। इसके लिए तैयार किए जाने वाले पाठ्यक्रम में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक जानकारी को भी शामिल किया जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 19:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HPBOSE: छठी कक्षा से एआई शुरू करने की तैयारी, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निजी कंपनी के साथ की चर्चा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Hpbose #SubahSamachar