Zila Parishad Election Result: जिला परिषद में भाजपा का दबदबा, आठ जिलों में स्पष्ट बहुमत, दो में कांग्रेस आगे

हिमाचल प्रदेश के चार में से तीन नगर निगमों में परचम लहराने के बाद भाजपा को जिला परिषद में भी आठ जिलों में स्पष्ट बहुमत मिल गया है। दो जिलों में सत्तारूढ़ कांग्रेस आगे है, जबकि दो बड़े जिलों कांगड़ा, शिमला में जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्दलीय तय करेंगे। प्रदेश में जिला परिषद की कुल 250 वार्ड में से 141 पर भाजपा समर्थित, जबकि 59 पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 47 सीटों पर अन्य ने बाजी मारी है। मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, किन्नौर और सिरमौर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी बहुमत में जीते हैं। चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों में कांग्रेस समर्थितों का दबदबा रहा है। शिमला और कांगड़ा में स्थिति स्पष्ट नहीं हैं, यहां जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी तय करने में निर्दलीयों की अहम भूमिका रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 18:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Zila Parishad Election Result: जिला परिषद में भाजपा का दबदबा, आठ जिलों में स्पष्ट बहुमत, दो में कांग्रेस आगे #CityStates #Shimla #HpZilaParishadElectionResults #HimachalPanchayatElection2026 #SubahSamachar