सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: दूध प्रोत्साहन राशि हुई दोगुनी,14 करोड़ का बजट रखा, डीबीटी से होगा भुगतान

हिमाचल प्रदेश में गैर सरकारी डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े पात्र दूध उत्पादकों को अब तीन रुपये के बजाय छह रुपये प्रति लीटर दूध पर प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दूध प्रोत्साहन योजना के तहत राशि दोगुनी करने को मंजूरी दे दी है। योजना के लिए सरकार ने 14 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। प्रोत्साहन राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से पात्र दूध उत्पादकों के खातों में भेजी जाएगी। सरकार का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ किसानों की आय बढ़ाना और ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में डेयरी व्यवसाय को आजीविका के स्थायी साधन के रूप में बढ़ावा देना है। यह फैसला बजट घोषणा के अनुरूप लिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 18:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: दूध प्रोत्साहन राशि हुई दोगुनी,14 करोड़ का बजट रखा, डीबीटी से होगा भुगतान #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpSukhuGovt #SubahSamachar