HP Panchayat Election: हिमाचल में 126 पंचायत प्रधान और 156 उपप्रधान का निर्विरोध चुना जाना तय
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 3,754 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 15,518 और उपप्रधान पद के लिए 15,347 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें से 126 पंचायत प्रधान और 156 उपप्रधान का निर्विरोध चुना जानातय है। इन पदों पर सिंगल नामांकन दाखिल किया गया है। प्रदेशभर में 36,886 लोगों ने वार्ड सदस्य बनने के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। हालांकि कई पंचायतों में निर्विरोध चुनाव की संभावना भी बनी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 19:06 IST
HP Panchayat Election: हिमाचल में 126 पंचायत प्रधान और 156 उपप्रधान का निर्विरोध चुना जाना तय #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpPanchayatElection2026 #SubahSamachar
