HP Panchayat Election: आज 1276 पंचायतों में चुनी जाएगी गांव की सरकार, कॉमिक में भी होगा मतदान

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के चुनाव के लिए बुधवार को 1276 पंचायतों में मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव के लिए 8198 पोलिंग पार्टियों को संबंधित पंचायतों की ओर रवाना कर दिया गया है। दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में भी मतदान दल समय पर पहुंच सकें, इसके लिए वाहनों की विशेष प्रबंध किए गए हैं।दूसरे चरण में पंचायतों के 7334 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद मतगणना की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 20:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HP Panchayat Election: आज 1276 पंचायतों में चुनी जाएगी गांव की सरकार, कॉमिक में भी होगा मतदान #CityStates #Shimla #HpPanchayatElection2026 #SubahSamachar