HP Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में 128 पंचायतें निर्विरोध चुनीं, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले 128 पंचायतों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इन पंचायतों को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे। शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम एक ओर जहां उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई। अब तक के सामने आए आंकड़े में शिमला में सबसे अधिक 42 पंचायतों को निर्विरोध चुन लिया गया है। इसके अलावा सिरमौर जिले में 28, सोलन में 12, और किन्नौर जिले से 18 पंचायतों को चुनने का आंकड़ा सामने आया है। बिलासपुर जिले में केवल एक ही पंचायत को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा निचले हिमाचल से 27 पंचायतें आपसी सहमति से निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 15, 2026, 22:38 IST
HP Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में 128 पंचायतें निर्विरोध चुनीं, मिलेंगे 25-25 लाख रुपये #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpPanchayatElection2026 #HimachalUnopposedPanchayats #SubahSamachar
