सियासी पिच: हिमाचल की कुल 12 जिला परिषदों में से 9 पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस काबिज; किस जिले में किसका दबदबा?
हिमाचल में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। खासतौर पर जिला परिषदों पर काबिज होने के लिए मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। अभी प्रदेशभर की जिला परिषदों अध्यक्षों के पद पर भाजपा का दबदबा है, लेकिन इस बार सत्ता में काबिज कांग्रेस के सामने इन सीटों पर कब्जा जमाने की बड़ी चुनौती है। पिछले कार्यकाल की बात करें तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में जिला परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का वर्चस्व रहा। नौ जिलों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष हैं, जबकि सिर्फ 3 जिलों में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष हैं। ऐसे में भाजपा के लिए पकड़ को बरकरार रखना प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है, वहीं कांग्रेस अपनी राजनीतिक ताकत साबित करना चाहती है।ऐसे में इस बार मुकाबला रोचक होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 10:18 IST
सियासी पिच: हिमाचल की कुल 12 जिला परिषदों में से 9 पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस काबिज; किस जिले में किसका दबदबा? #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HimachalPanchayatElectionDates2026 #WhoWillWinZilaParishadInHimachal #BjpChallengeInHimachalPanchayatElection #SukhvinderSinghSukhuPanchayatPolls #HimachalZilaParishadResultsPrediction #SubahSamachar
