HP Forest Fire: शिमला से चंबा तक धू-धू जल रहे जंगल, पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुना बढ़ीं घटनाएं

हिमाचल प्रदेश में जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। राज्य में वनों में आग की घटनाएं पिछले साल के 111 से दोगुना से ज्यादा 258 पहुंची हैं। इस वर्ष आग से वीरवार तक लगभग 81 लाख रुपये के नुकसान का आकलन है। कोटखाई में जंगल की आग से काली माता मंदिर जलकर राख हो गया। सोलन के जंगलों में लग रही आग का असर कालका-शिमला रेललाइन पर भी देखने को मिला। बुधवार को आग के चलते सनवारा के समीप दो रेलगाड़ियां करीब ढाई घंटा एक जगह खड़ी रहीं। रेलवे ट्रेक के आसपास आग लगने के कारण दोनों ट्रेनों को रोक दिया गया। इस दौरान रेलवे बोर्ड की टीमों के अलावा वन विभाग, अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। जुखाला के मंगरोट जंगल में भी आग भड़क उठी। सोलन के डगशाई, देवठी और शमलेच के जंगल में भी आग की तेज लपटें उठीं। ऊना के बंगाणा उपमंडल की रागगढ़ धार रेंज में भी आग से नुकसान हुआ।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 22:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HP Forest Fire: शिमला से चंबा तक धू-धू जल रहे जंगल, पिछले वर्ष के मुकाबले दोगुना बढ़ीं घटनाएं #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpForestFire #SubahSamachar