वित्त विभाग का फैसला: हिमाचल में पेंशन-वेतन के खंगालेंगे जाएंगे रिकॉर्ड, ट्रेजरी की होगी जांच
हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के वेतन और पेंशनरों के भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया में गलतियों की आशंका कम करने तथा वित्तीय नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कोषागारों की निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। वित्त विभाग ने जोनल उपनिदेशकों को निरीक्षण के दौरान ई-पेंशन और ई-वेतन मॉड्यूल की गहन जांच करने तथा सेवानिवृत्ति लाभों से जुड़े बिलों की बारीकी से पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।राज्य की कोषागार प्रणाली बड़े स्तर पर कर्मचारियों और पेंशनरों के भुगतान का प्रबंधन करती है। विभाग के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में हिमकोष प्रणाली में 1,76,155 कर्मचारी और 1,91,717 पेंशनर दर्ज हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 21:53 IST
वित्त विभाग का फैसला: हिमाचल में पेंशन-वेतन के खंगालेंगे जाएंगे रिकॉर्ड, ट्रेजरी की होगी जांच #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpFinanceDepartment #SubahSamachar
