बिजली सब्सिडी मामला: 100 फीसदी केवाईसी के लिए एक ही कंज्यूमर आईडी में जोड़ दिए कई नाम, जांच में आईं गड़बड़ियां
हिमाचल प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को दी जा रही सब्सिडी तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। बिजली बोर्ड की ओर से 100 फीसदी केवाईसी और राशन कार्ड लिंकिंग अभियान के दौरान बड़े स्तर पर डाटा गड़बड़ियां सामने आई हैं। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कई उपभोक्ताओं की एक ही कंज्यूमर आईडी में कई नाम जोड़ दिए गए, जबकि कई मामलों में एक ही उपभोक्ता के नाम पर अलग-अलग राशन कार्ड दर्ज कर दिए गए। इससे हजारों पात्र उपभोक्ताओं की सब्सिडी रुक गई है और बिजली बिल बढ़ गए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 15, 2026, 21:08 IST
बिजली सब्सिडी मामला: 100 फीसदी केवाईसी के लिए एक ही कंज्यूमर आईडी में जोड़ दिए कई नाम, जांच में आईं गड़बड़ियां #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpElectricitySubsidyCase #SubahSamachar
