HP Election: निर्वाचन आयुक्त खाची बोले- इस बार निकाय चुनाव में वर्ष 2021 का मतदान रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य
हिमाचल प्रदेश में 4 नगर निगम समेत 51 शहरी निकायों में रविवार को मतदान हो रहा है। वर्ष 2021 में हुए निकाय चुनाव में प्रदेश में मतदान प्रतिशत 73 रहा था। राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों में इस रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य रखा है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतदान दल केंद्रों पर पहुंच गए हैं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ईवीएम और मतदान सामग्री की निगरानी भी लगातार की जा रही है। चुनाव में करीब साढ़े तीन लाख 60 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 16, 2026, 19:22 IST
HP Election: निर्वाचन आयुक्त खाची बोले- इस बार निकाय चुनाव में वर्ष 2021 का मतदान रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #HpUlbElection #HimachalElectionCommissioner #SubahSamachar
