HP Board CLass 12th Topper List: साइंस स्ट्रीम में साइला ने किया टॉप, दूसरे स्थान पर ये दो लड़कियां रहीं टॉपर

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम 92.02 रहा।इस साल कुल 81,109 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 बच्चे सफल रहे हैं. इस बार का कुल पास प्रतिशत 92.20 फीसदी रहा है।शिक्षा बोर्ड के चैयमेन राजेश शर्मा ने बताया कि 92.02 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा, जो कि पिछले साल के मुकाबले 7 फीसदी अधिक है। इस साल कुल 81,109 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 बच्चे पास हुए हैं। तीन हजार के करीब बच्चों को कंपार्टमेंट आई है। साइंस स्ट्रीम के टॉपर साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान साइला कश्यप ने हासिल किया है। जो कि कांगड़ा की रहने वाली हैं और द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरा स्थान संचिता धीमान जो कि ऊना की रहने वाली हैं और गुरुकुल पब्लिग सीनियर सेकेंडरी स्कूल पक्का परोह अंब स्कूल की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर हमीरपुर की छात्रा हैं जिनके स्कूल का नाम आर्यन पब्लिक स्कूल झांडी है। चौथे स्थान पर सोलन जिले की तमन्ना शर्मा हैं जो सनराइज पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर पहला स्थान यशस्वनी चौहान ने हासिल किया है जो कि ऊना के गगरेट के एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। इन्होंने 98.2% नंबर हासिल किए हैं। इसके साथ पहले स्थान पर हीएसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृषिका भी हैं। जिनके भी 98.2% हैं। वहीं, 491 नंबरों के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहरा के छात्र हैं वो भी पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर अंजलि जो कि कांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा हैं। इसकी 97.8% मार्क्स हैं। दूसरे स्थान पर एक और छात्रा हैं जिनका नाम मुस्कान है और ये भीकांगड़ा के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल नगरोटा बगवां की छात्रा हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 10:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HP Board CLass 12th Topper List: साइंस स्ट्रीम में साइला ने किया टॉप, दूसरे स्थान पर ये दो लड़कियां रहीं टॉपर #CityStates #Dharamshala #Shimla #HimachalPradesh #Hpbose12thTopperList2026 #HimachalBoardResult2026 #HpboseClass12Toppers #HpBoard12thResult #HpboseMeritList2026 #HpBoardTopperNamesAndMarks #SubahSamachar