Seoul Travel Guide: K-Drama देखकर सियोल जाने का है मन? जानिए वीजा, बजट और घूमने की जगहों की पूरी जानकारी
South Korea Ghumne Kaise Jaye: पिछले कुछ वर्षों में K-Drama और K-Pop की लोकप्रियता ने दुनिया भर के युवाओं को दक्षिण कोरिया की संस्कृति, फैशन और लाइफस्टाइल का दीवाना बना दिया है। "क्रैश लैंडिंग आन यू, गोबलिन, बिजनेस प्रपोजल, और क्वीन आउ टीयर्सजैसे लोकप्रिय ड्रामों ने दर्शकों कोसियोल(Seoul) की खूबसूरत गलियों, शानदार कैफे, ऐतिहासिक महलों और आधुनिक स्काईलाइन से रूबरू कराया है। यही वजह है कि आज लाखों लोग उन जगहों को अपनी आंखों से देखने का सपना देखते हैं, जिन्हें उन्होंने टीवी स्क्रीन पर देखा था। दक्षिण कोरिया सिर्फ K-Drama की दुनिया नहीं है, बल्कि यह तकनीक, संस्कृति, इतिहास और आधुनिकता का अनोखा संगम भी है। यहां की साफ-सुथरी सड़कें, तेज रफ्तार मेट्रो, स्वादिष्ट भोजन और सुरक्षित वातावरण इसे एशिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं। अगर आप भी सियोल की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि वीजा कैसे मिलेगा, कितना बजट लगेगा, कौन-कौन सी जगहें देखनी चाहिए और वहां के कौन से नियम पर्यटकों को जानने चाहिए। आइए जानते हैं सियोल ट्रिप से जुड़ीपूरी जानकारी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 13:10 IST
Seoul Travel Guide: K-Drama देखकर सियोल जाने का है मन? जानिए वीजा, बजट और घूमने की जगहों की पूरी जानकारी #Travel #National #KDrama #Seoul #SouthKorea #SubahSamachar
