UP: साइबर ठगी से कैसे बचें? साइबर ठगों ने बताई वो तरकीब, जिससे जाल में फंस रहे लोग; जानें बचने का तरीका
साइबर ठग बैंक अधिकारी बनकर मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड कराते थे। रात 12 से 2 बजे के बीच मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर खाते खाली कर देते थे। मोबाइल पर आए ओटीपी को भी डिलीट कर देते थे। दयालबाग के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी से 15 लाख रुपये की साइबर ठगी इसी तरह हुई थी। गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार को साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनमें सागर, मध्य प्रदेश निवासी बीआर्क का छात्र देवेश भी शामिल है। वह आर्किटेक्ट बनने के बजाय साइबर ठग बन गया। गिरोह का मास्टरमाइंड गोल्डी सागर का बड़ा बिल्डर है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। वह विदेश में रकम डाॅलर में परिवर्तित कर क्रिप्टोकरेंसी खरीद लेता है। नोडल अधिकारी साइबर क्राइम एडीसीपी आदित्य सिंह ने पुलिस लाइन में इस बारे में बात की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 08:44 IST
UP: साइबर ठगी से कैसे बचें? साइबर ठगों ने बताई वो तरकीब, जिससे जाल में फंस रहे लोग; जानें बचने का तरीका #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraCyberCrime #ApkFileScam #₹15LakhFraud #SagarMpCyberGang #CryptocurrencyConversionScam #OtpDeletionFraud #FakeBankAccounts #SubahSamachar
