योग टिप्स: योग शुरू करने के कितने दिन बाद दिखता है असर? जानें कब महसूस होंगे शरीर में बदलाव
योग को सिर्फ शरीर को लचीला बनाने या वजन कम करने वाली एक्सरसाइज के रूप में देखना सही नहीं है। नियमित योगाभ्यास शरीर के साथ-साथ मन और रोजमर्रा की जीवनशैली पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। यही वजह है कि योग शुरू करने वाले लोगों के मन में अक्सर एक सवाल रहता है कि आखिर योग का असर कितने दिनों में दिखना शुरू होता है क्या कुछ दिनों तक आसन करने से फर्क महसूस होने लगता है या इसके लिए कई हफ्तों और महीनों तक अभ्यास करना पड़ता है इस सवाल का जवाब हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं है। कुछ लोगों को कुछ दिनों के नियमित अभ्यास के बाद शरीर में हल्कापन, बेहतर ऊर्जा या तनाव में कमी जैसा बदलाव महसूस हो सकता है। वहीं शरीर की लचक, मांसपेशियों की मजबूती, संतुलन और फिटनेस जैसे बदलावों में अधिक समय लग सकता है। अगर कोई व्यक्ति वजन कम करने के उद्देश्य से योग कर रहा है, तो परिणाम उसकी पूरी दिनचर्या, खान-पान और शारीरिक गतिविधि पर भी निर्भर करते हैं। योग का सबसे बड़ा फायदा तभी मिलता है, जब इसे कुछ दिनों का चैलेंज मानने के बजाय नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए। आइए जानते हैं कि योग का अभ्यास शुरू करने के बाद अलग-अलग तरह के बदलाव कब महसूस हो सकते हैं और कितने दिन तक नियमित योग करना फायदेमंद माना जा सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 09, 2026, 08:47 IST
योग टिप्स: योग शुरू करने के कितने दिन बाद दिखता है असर? जानें कब महसूस होंगे शरीर में बदलाव #YogaAndHealth #National #YogaTips #YogaBenefits #YogKFayde #SubahSamachar
