Jammu: लाऊ गुज्जर के भाई फल्ला गुज्जर के घर पर चला बुलडोजर, नशा तस्करी से जुड़े दो मकान जमींदोज
जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र में प्रशासन ने बुधवार को नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो भाइयों के मकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई चक वजीरू गांव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। प्रशासन की ओर से बुलडोजरों की मदद से दोनों रिहायशी मकानों को गिराया गया। पूरे अभियान के दौरान इलाके में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों की भारी तैनाती रही, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों के अनुसार जिन मकानों को ध्वस्त किया गया वे लाहू गुज्जर और फल्ला गुज्जर नामक दो भाइयों के थे। प्रशासन ने इस कार्रवाई को केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे नशा विरोधी अभियान का हिस्सा बताया है। मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे तथा पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर रखा, जिससे कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 10:40 IST
Jammu: लाऊ गुज्जर के भाई फल्ला गुज्जर के घर पर चला बुलडोजर, नशा तस्करी से जुड़े दो मकान जमींदोज #CityStates #Jammu #JammuNews #BishnahNews #AntiDrugCrackdown #JammuBulldozerAction #DrugMafiaJammu #SubahSamachar
