Dehradun News: पानीवाला मोड़ पर घंटों जाम, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश

मसूरी-देहरादून मार्ग पानी वाला मोड़ के पास रविवार को लंबा जाम लगने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क वन-वे होने के कारण दोनों ओर से वाहनों का दबाव बढ़ गया, देहरादून मार्ग ऋषि आश्रम से लेकर कोल्हूखेत करीब चार किमी तक लंबा जाम लग गया।रविवार को मसूरी-दून मार्ग पानीवाला बैंड के पास लगे जाम से लोगों को तीन घंटे से अधिक समय तक जाम का सामना करना पड़ा। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि ढाई बजे मसूरी से देहरादून के लिए एक कार्यक्रम के लिए गया था लेकिन छह बजे शिव मंदिर तक ही पहुंच पाए। कहा कि पानी वाला मोड़ क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा बाधित होने के कारण यातायात को वन-वे संचालित किया जा रहा है।रविवार को पर्यटकों की भारी आमद के बीच वाहनों की संख्या बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मसूरी आने वाले पर्यटक वाहन जहां जाम में फंसे रहे, वहीं देहरादून की ओर जाने वाले लोगों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा। देहरादून से मसूरी आने वाले भवनेश नेगी ने बताया कि बाइक से उनको तीन घंंटे मसूरी आने में लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए तथा वन-वे व्यवस्था वाले हिस्से में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाए। सीओ मसूरी अंकित कंडारी ने बताया कि पानीवाला बैंड के पास मार्ग पिछले दिनों क्षतिग्रस्त हो गया था, इसलिए मार्ग वन वे हो गया है। वीकेंड के कारण बड़ी संख्या में लोग मसूरी पहुंचे हैं। मौके पर पुलिस जवान तैनात हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 02:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: पानीवाला मोड़ पर घंटों जाम, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश #Hours-longTrafficJamAtPaniwalaMod;TouristsAndLocalsOutraged #SubahSamachar