Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसीगोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी व ठगी के मामले में गांव कामी के रितेश को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।गांव छपरा निवासी जयकिशन ने 22 अगस्त 2024 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि गांव के सुमित ने उन्हें बताया कि वह अपने भतीजे को कनाडा भेज रहा है। अगर तुम्हें भी अपने बेटे को विदेश भेजना हो तो बता देना। उन्होंने सुमित की बात पर विश्वास कर लिया और अपने बेटे लोकेश को विदेश भेजने के लिए तैयार हो गए थे। सुमित ने उनकी मुलाकात दो लोगों से कराई। उन्होंने 12 लाख रुपये लगने की बात कही थी। उसने आरोपियों को पांच लाख रुपये दे दिए थे। बात में उन्हें पता चला कि सुमित का भतीजा और एक अन्य युवक विदेश टूरिस्ट वीजा पर भेजे गए थे। दोनों वापस आ चुके थे। इसके बाद उन्होंने अपने रुपये मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने इसी मामले में आरोपी गांव कामी के रितेश को गिरफ्तार कर लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 16:20 IST
Sonipat News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार #HostageArrestForFraudInTheNameOfForeignCountry #SubahSamachar
