Basti News: दशहरा पर अस्पतालों की इमरजेंसी अलर्ट, 70 से अधिक एंबुलेंस रहेंगी मुस्तैद
बस्ती। दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों की इमरजेंसी को अलर्ट पर रखा है। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, 70 से अधिक 102, 108 और एएलएस एंबुलेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है।सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि दुर्गा पूजा तक आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं सक्रिय रहेंगी। किसी भी घायल या बीमार व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार दिया जाएगा। इसके लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी की निगरानी में डॉ. डीएस कुशवाहा समेत अन्य चिकित्सक जिम्मेदारी संभालेंगे। मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम भी मुस्तैद रहेगी। जरूरत पड़ने पर लोग 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुला सकते हैं। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इमरजेंसी में मरीजों की जरूरत के अनुसार फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मेडिकल कॉलेज में भी 24 घंटे चिकित्सक तैनात रहेंगे। सीएचसी पर भी आपातकालीन उपचार की व्यवस्था रहेगी। ---सावधानी बरतने की अपीलसीएमओ ने त्योहार के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। आंखों में अबीर-गुलाल डालने से बचने और वाहन तेज रफ्तार से नहीं चलाने की सलाह दी गई है, ताकि दुर्घटनाओं और चोटों से बचा जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 20, 2026, 03:48 IST
Basti News: दशहरा पर अस्पतालों की इमरजेंसी अलर्ट, 70 से अधिक एंबुलेंस रहेंगी मुस्तैद #BastiNews #SubahSamachar
