Lalitpur News: समय से दो घंटे पहले बंद हो रहे अस्पताल, नियंत्रण करना भूला विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर के पास उपचार के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तो खोले गए हैं, मगर महकमा इन नियंत्रण करना भूल गया है। इसके चलते अस्पताल कर्मी मनमाने तरीके से संचालित कर रहे हैं। हाल यह कि रावतयाना स्थित चौकाबाग अस्पताल व आजादपुरा के अर्वन आयुष्मान आरोग्य मंदिर की बनी हुई है। मंगलवार को अस्पताल समय से दो घंटे पहले ही बंद मिले। ऐसे में सरकारी दावे फेल हो रहे हैं। शहर में चार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तर्ज पर अर्वन आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित किए जा रहे हैं। लगभग 14 प्रकार की सामान्य जांच व सामान्य प्रसव के साथ ही उपचार की सुविधा का प्रावधान है। इनमें एक एमबीबीएस चिकित्सक, एक स्टॉफ नर्स, वॉर्ड ब्याय, स्वीपर आदि की तैनाती। लेकिन अस्पतालों का संचालन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। इसकी हकीकत तब पता चली, जब मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पड़ताल की। दोपहर में दो बजकर 18 मिनट पर टीम शहर के मोहल्ला रावतयाना चौकाबाग स्थिति अर्वन आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर पहुंची। तो सेंटर बंद मिला। सभी कमरों में ताले लटके नजर आए। आस-पास में जानकारी पर बताया कि 15 से 20 मिनट पहले ही अस्पताल बंद हो गया है। टीम शहर के मोहल्ला आजादपुरा तृतीय वार्ड 20 में पहुंची, तो यहां भी सेंटर बंद मिला। इंसेटइन अस्पतालों में नहीं हो सके विद्युत कनेक्शन इन दोनों अर्वन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं हो सके हैं। वर्तमान में भवन स्वामी के कनेक्शन से ही आपूर्ति ले रहे हैं। लेकिन, अस्पतालों में एसी संचालित नहीं हो रहे हैं। महज पंखाें का ही सहारा बना हुआ है। चौकाबाग स्थित अस्पताल में एसी शोपीस बने हुए हैं। ---अस्पताल के समय से पहले बंद होने की जानकारी हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ, ललितपुर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 03:10 IST
Lalitpur News: समय से दो घंटे पहले बंद हो रहे अस्पताल, नियंत्रण करना भूला विभाग #HospitalsClosingTwoHoursEarly;DepartmentFailsToExerciseControl. #SubahSamachar
