UP: महिला डॉक्टर को दिल दे बैठा अस्पताल का मैनेजर, फिर चुपके से की ऐसी हरकत; सुनकर रह जाएंगे सन्न
आगरा के सिकंदरा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत एक महिला चिकित्सक ने अस्पताल के मैनेजर पर छेड़खानी, आपत्तिजनक टिप्पणियां करने और इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये भी पढ़ें -रेलवे अफसर से RPF की बदसलूकी, VIDEO:डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को गिराकर मारा, घसीटकर ले गए थाने; जानें पूरा विवाद हरीपर्वत क्षेत्र की ओल्ड विजय नगर कॉलोनी निवासी चिकित्सक ने आरोप लगाया है कि उनके हॉस्पिटल का मैनेजर जसवंत जॉनसन पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। आरोप है कि वह आते-जाते समय आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता था। पहले उनके पास इन हरकतों का कोई साक्ष्य नहीं था, इसलिए वह चुप रहीं। ये भी पढ़ें -मां के शौक से टूटा बेटे का घर:सास को पसंद आ गईं बहू की डिजाइनर साड़ियां, विरोध पड़ा भारी; अलग होंगे पति-पत्नी 23 जून की रात 9:23 बजे आरोपी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से डॉक्टर की आईडी बना ली। चिकित्सक की की इंस्टाग्राम आईडी पर एक आपत्तिजनक संदेश भेजा। एक आपत्तिजनक रील भी साझा की। इसके बाद उन्होंने सिकंदरा थाने और हॉस्पिटल के सीईओ को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे। ये भी पढ़ें - मैकेनिक की माैत पर हंगामा:मारपीट और करंट लगाकर हत्या का आरोप, पुलिस से नोकझोंक; छह घंटे तक नहीं उठने दिया शव
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 04:25 IST
UP: महिला डॉक्टर को दिल दे बैठा अस्पताल का मैनेजर, फिर चुपके से की ऐसी हरकत; सुनकर रह जाएंगे सन्न #CityStates #Agra #Etah #Kasganj #Mathura #Mainpuri #WomanDoctor #HospitalManager #Harassment #InstagramMessages #ObjectionableReel #CyberCrimePolice #Fir #आगरा #महिलाडॉक्टर #SubahSamachar
