Sirsa News: आस टूटी...हाइब्रिड धान बीज के अंकुरित नहीं होने से रघुआना के किसानों में रोष
सिरसा। जिले के गांव रघुआना के किसानों ने निजी कंपनी के हाइब्रिड धान बीज के खराब जर्मिनेशन के लिए कृषि उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह कंबोज को शिकायत दी है। किसानों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।भारतीय किसान एकता के बैनर तले पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्होंने एनके 7104 हाइब्रिड धान बीज बब्बर बीज भंडार, जनता भवन सिरसा से खरीदा था और कृषि विभाग की सलाह के अनुसार अपने खेतों में इसकी बुवाई की थी। किसानों का आरोप है कि बुवाई के बाद बीज का अंकुरण बहुत कम हुआ है, जबकि कई खेतों में तो फसल बिल्कुल भी नहीं उगी। इससे उन्हें दोबारा बुवाई करनी पड़ रही है जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ गया है।किसानों ने मांग की कि प्रभावित खेतों का तुरंत सर्वे कराया जाए, बीज के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएं और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।इस मौके पर किसान नेता मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह, लखविंदर लीला साहुवाला, जसपाल सिंह, अश्विंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, भूपेंद्र सिंह, मेजर सिंह, मनजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह माैजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 22:22 IST
Sirsa News: आस टूटी...हाइब्रिड धान बीज के अंकुरित नहीं होने से रघुआना के किसानों में रोष #HopeShattered...FarmersInRaghuanaAngryAsHybridPaddySeedsFailToSprout #SubahSamachar
