Home Remedies For Dark Elbow: घुटने और कोहनी के कालेपन से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से चमकेगी आपकी त्वचा

How To Lighten Dark Elbows And Knees:हम अपने चेहरे और बालों की देखभाल में काफी समय बिताते हैं, लेकिन कोहनी और घुटनों को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। अक्सर ये देखने को मिलता है कि हमारा कुहनी और घुटनों के त्वचा का रंग शरीर के थोड़ा काला होता है, थोड़ा बहुत रंग का अंतर होना सामान्य है। मगर घुटनों या कुहनी का रंग ज्यादा काला है तो आपको उसे साफ करना चाहिए। दरअसल, समय के साथ इन हिस्सों पर मृत कोशिकाओं की परत जमने और घर्षण के कारण त्वचा काली और सख्त हो जाती है। मेडिकल भाषा में इसे 'हाइपरपिग्मेंटेशन' कहा जा सकता है, जो मेलानिन के अधिक जमाव के कारण होता है। कोहनी और घुटनों की त्वचा में तेल ग्रंथियां कम होती हैं, जिससे ये हिस्से जल्दी रूखे हो जाते हैं और गंदगी को सोख लेते हैं। बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीमों के बजाय, आपकी रसोई में मौजूद प्राकृतिक सामग्रियां जैसे नींबू, बेकिंग सोडा, और एलोवेरा इस कालेपन को दूर करने में रामबाण साबित हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि ये उपाय न सिर्फ सुरक्षित हैं बल्कि त्वचा को गहराई से एक्सफोलिएट कर उसे नरम और चमकदार भी बनाते हैं। आइए इस लेख में उन असरदार घरेलू नुस्खे को बारे में जानते हैं, जो आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 11:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Home Remedies For Dark Elbow: घुटने और कोहनी के कालेपन से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से चमकेगी आपकी त्वचा #BeautyTips #Fashion #International #HowToLightenDarkElbowsAndKnees #HomeRemediesForHyperpigmentation #NaturalSkinExfoliatingScrubs #BenefitsOfLemonForSkinWhitening #BakingSodaForDarkJoints #AloeVeraForSkinRepair #CausesOfDarkElbowsAndKnees #DiySkinLighteningRecipes2026 #SubahSamachar