होमगार्ड परीक्षा: साइंस के सवालों में उलझे, 48 केंद्रों पर 8,977 ने छोड़े एग्जाम; नहीं थी माइनस मार्किंग
Varanasi News: वाराणसी जिले में 48 केंद्रों पर शनिवार को हुई होमगार्ड परीक्षा की दोनों पालियों में पंजीकृत 40,225 में से कुल 31,277 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 8,977 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि साइंस के प्रश्नों ने उन्हें काफी उलझाया। अधिकांश प्रश्न सामान्य अध्ययन (जीएस) से जुड़े थे, जिनमें विज्ञान के सवाल हल करने में ज्यादा समय लगा। परीक्षा के दौरान कई केंद्रों का अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) शिवहरी मीणा ने निरीक्षण किया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई, जिसमें 15,512 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 4,600 अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू हुई शाम पांच बजे समाप्त हुई, जिसमें 15,756 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 4,357 अनुपस्थित रहे। रविवार को भी सभी केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और गहन जांच के बाद अभ्यर्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। मिर्जापुर से आए परीक्षार्थी सूर्यपाल चौरसिया ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रश्नों ने उलझाया, जबकि सामान्य अध्ययन ठीक रहा। तैयारी के हिसाब से पेपर कठिन रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 23:57 IST
होमगार्ड परीक्षा: साइंस के सवालों में उलझे, 48 केंद्रों पर 8,977 ने छोड़े एग्जाम; नहीं थी माइनस मार्किंग #CityStates #Varanasi #HomeGuardPaper #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #SubahSamachar
