मेकर्स ने की महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म की घोषणा, जानें कब सामने आएगा फिल्म का टाइटल?

पिछले साल आई एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स सभी ने काफी पसंद किया। अब होम्बले फिल्म्स अपने महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म लेकर आ रहा है। मेकर्स ने अगली फिल्म को लेकर आज एक बड़ी जानकारी साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कल अगले पार्ट के टाइटल की घोषणा की जाएगी। कल जारी होगा नई फिल्म का टाइटल होम्बले फिल्म्स की ओर से आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की गई। इसमें महावतार नरसिम्हा की अलग-अलग झलक दिखाई गई। इसके साथ ही मेकर्स ने ये भी स्पष्ट किया कि कल यानी 19 अप्रैल को दिन में 11 बजकर 22 मिनट पर मेकर्स अगले पार्ट का टाइटल घोषित करेंगे। इसके साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, एक महान शक्ति जागृत होती है। एक नया अध्याय शुरू होता है। View this post on Instagram A post shared by Hombale Films (@hombalefilms) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी महावतार नरसिम्हा अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित महावतार नरसिम्हा पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म काफी कम बजट में बनी थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने सभी को हैरान करते हुए जबरदस्त कमाई की थी। इस एनिमेटेड फिल्म ने कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित किए। इसके बाद से ही मेकर्स ने फिल्म के अगले पार्ट और यूनिवर्स की घोषणा की थी। पहली फिल्म की सफलता के बाद जहां मेकर्स उत्साहित थे, वहीं दर्शक भी फिल्म के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 15:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मेकर्स ने की महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म की घोषणा, जानें कब सामने आएगा फिल्म का टाइटल? #SouthCinema #International #National #HombaleFilms #MahavatarCinematicUniverse #MahavatarNarsimha #MahavatarNarsimhaNextMovie #MahavatarNarsimhaNextPart #MahavatarNarsimhaCollection #MahavatarNarsimhaStory #SubahSamachar